Ads

Header Ads

फतेहपुर पंचायत चुनाव 2021

 


गांव की मिट्टी से खुशबू आती है

दिल में खुशी के फूल खिलाती है

ऐसी महिमा है गांव की जहां सभ्यता जीना सिखाती है

भारतवर्ष की सभ्यता और संस्कृति को दीप्तमान करते गांव की मिट्टी को प्रणाम करता हूं

समस्त ग्राम वासियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।जैसा कि आप जानते हैं कि हम सभी एक उद्देश्य के साथ जीवन जीते हैं।

हर युवा,नारी,बेटी के जीवन का कोई ना कोई लक्ष्य है। जिसके सहारे जीवन चलता है। एक सोच जो सभी की समान होती है की हर व्यक्ति कुछ अलग करना चाहता है।किसी की भलाई के लिए कुछ करना सर्व मंगल हेतु सोचना कहीं ना कहीं यह सोच हर दिल में होती है। गांव की पृष्ठभूमि और परिवेश तो है ही ऐसा कि हम एक दूसरे के सुख दुख में काम आते हैं ,खुशियां मिलकर बांटते हैं।

मगर आधुनिक दौर में जनकल्याण की सोच को साकार करने के लिए प्रशासन,शासन में भागीदारी होनी अति आवश्यक है । आप लोगों के आग्रह पर देवेंद्र उर्फ भंटू यादव भी जनसेवा की भावना से ओतप्रोत होकर ग्राम प्रधान ( मुखिया )का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

मगर इस निर्णय में आप की सहमति तालमेल और सहयोग जरूरी है। छोटे से छोटा काम और बड़े से बड़ा मिशन पूरा करने के लिए एक संगठन की शक्ति चाहिए। आपस का सद्भाव और सहयोग चाहिए । हर ग्रामवासी गांव के लिए अच्छा सोचता है,कुछ करना चाहता है। पर एक व्यक्ति को इसके लिए अगुवाई करनी होती है।

आप की सहमति पर भंटू यादव अगुआ बनकर गांव की सेवा के लिए अपना रास्ता चुना। 

यह आपसे मेरा वादा है कि आप तन मन से साथ दीजिए हम मिलकर गांव की उन्नति के लिए कार्य करेंगे ।गांव में कुछ सुविधाओं का नए सिरे से निर्माण करेंगे,

और आशा करता हूं कि आपकी दुआएं आपका आशीर्वाद इनके साथ रहेगा।।

सही समय पर फैसला लेकर

अपने हाथों अपनी तकदीर बनाते हैं आओ मिलकर संगठन की शक्ति से गांव की नई तस्वीर बनाते हैं

निवेदक :- राकेश कृष्णा

Post a Comment

0 Comments