Ads

Header Ads

आनंद नगर फतेहपुर युवा क्लब के सदस्यों के पहल से स्कूल में पूर्ण हो पाया नल -जल योजना बोरिंग कार्य ||

आनंद नगर फतेहपुर युवा क्लब के सदस्यों के पहल से स्कूल में पूर्ण हो पाया नल -जल योजना बोरिंग कार्य || 

Anand Nagar Fatehpur Yuva Club
आज हमारे वार्ड नं 21 में नल - जल योजना के तहत बोरिंग कार्य पूर्ण हुआ , इसके पशचात् आनंद नगर फतेहपुर युवा क्लब के सदस्यों और ग्रामीणों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई । यह युवा क्लब की पहली उपलब्धि है, आप सभी को बता दूं कि इस बोरिंग कार्य के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है । ये कार्य उचित एवं सही जगह पर हो इसके लिए आनंद नगर फतेहपुर युवा क्लब ने सर्व प्रथम आवाज उठाया और अंततः कार्य को ग्रामीणों के सहयोग से पूर्ण कराया सही एवं उचित स्थल पर ।

बहुत सारी जद्दोजहत के बाद अंततः नल - जल योजना के तहत पानी टंकी का बोरिंग कार्य हो चुका है ।जानकारी हो की इस मामले में आनंद नगर युवा क्लब ने सर्वप्रथम आवाज उठाया था कि विवाद रहित जगह पर पानी टैंक का निर्माण हो , इस निर्माण कार्य को ले कर के दो पक्षों में विवाद पूर्ण स्थिति पैदा हो चुकी थी , इसमें मुखिया जी के निर्णय का विरोध भी झेलना पड़ा युवा क्लब के सदस्यों को , इसके बावजूद हमारे समाज को भी ये पक्ष वाली बात पसंद नहीं थी , अंततः आनंद नगर युवा क्लब ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए विवादित निर्णय को नकारते हुए काम को बंद करने का आग्रह किया था मुखिया जी से । इसके बाद युवा क्लब ने वार्ड सदस्य शंकर कुमार शर्मा के अध्यक्षता में आम सभा को बुलाया और सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि दोनों विवादित जगह को छोड़कर इसका निर्माण स्कूल में हो जिसका नियमावली में प्रथम स्थान है , और 21 वार्ड में मध्य विद्यालय होने के कारण सर्वसम्मति से यही निर्णय लिया गया कि पानी टैंक का निर्माण स्कूल में ही हो , इस विद्यालय में कोरोंटाइन सेंटर होने के कारण थोड़ा विलंब हुआ , अन्ततः आज बोरिंग कार्य संपन्न हुआ है । ये सब संभव हो पाया है आप सभी समाज के लोगो के सहयोग के द्वारा , हम सभी युवा क्लब के सदस्यों को खुशी है कि हमारे इस पहल में समाज ने पूरा सहयोग दिया । आशा करता हूं कि समाज इसी तरह युवा क्लब को सहयोग करते रहेंगे , आप समाज के सहयोग से ही हमारे युवा क्लब के द्वारा इसी तरह एक से बढ़कर एक समस्या का निदान कर पाएगा ।
आप सभी आनंद नगर फतेहपुर युवा क्लब के सदस्यों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं ।।

Post a Comment

0 Comments