Ads

Header Ads

आनंद नगर फतेहपुर युवा क्लब क ने किया पुरे क्षेत्र में साबुन का वितरण

प्रखंड के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत आनंद नगर फतेहपुर वार्ड -21 एवं 19 के विभिन्नक्षेत्रो में कोरोना वायरस से बचाव के लिए आनंद नगर फतेहपुर युवा क्लब के कार्यकारिणी सदस्य  एवं युवाओं के नेतृत्व में  पूरे आनंद नगर गांव वार्ड को लगातार दो दिनों तक सैनिटाइज किया गया । इसके बाद शुक्रवार को आनंद नगर फतेहपुर युवा क्लब के द्वारा ग्रामीणों के बीच  साबुन का भी वितरण किया।वितरण मुख्यतः आनंद नगर फतेहपुर वार्ड 21 के यादव मुहल्ला , नवटोलिया ( चौहान टोला ) , एवं नदी से पच्छिम सिहेश्वर यादव मुहल्ला में साबुन वितरण किया गया मौके पर आनंद नगर फतेहपुर युवा क्लब के  सदस्यों ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रण को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन में हमें भी पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। पंचायत के वार्डों, गली, मुहल्लों को सैनिटाइज किया जा रहा है। आनंद नगर फतेहपुर युवा क्लब के  सदस्यों ने कहा कि जागरूक करने के लिए हमारे वोलेंटियर घर-घर जाकर लोगों से इस बीमारी से बचने के लिए जागरुकता संदेश भी दे रहे हैं।  जानकारी देते हुए बताया कि दरवाजे गेट बार-बार छूने से संक्रमण बढ़ता है। क्योंकि दरवाजा बार-बार खुलता है और लगता रहता है इसलिए लोगों को छूने से कोरोना वायरस इसकी जो संक्रमण है वायरस बढ़ता है। इसीलिए सैनिटाइजर का छिड़काव प्रत्येक गेट पर दरवाजे पर जरूरी है। आनंद नगर फतेहपुर युवा क्लब लोगों से लॉकडाउन को सफल बनाने की अपील भी की। मौके पर आनंद नगर फतेहपुर युवा क्लब के सदस्यों समेत बड़ी संख्या में क्लब सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments